राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह हलकी बारिश के साथ बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। रविवार सुबह अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली समेत भारत में जाई जगहों पर मानसून अब भी सक्रिय है, दिल्ली में मानसून की सक्रियता अभी कुछ दिन और रहने वाली है। इसके मद्देनजर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह राजधानी दिल्ली और एनसीआर का मौसम सुहावना रहेगा। बादल रोज ही छाए रहेंगे, कभी बूंदांबांदी, कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान गर्मी के तेवर भी थोड़ा नरम रह सकते हैं।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के करीब रहने के आसार हैं। बता दें कि रविवार को भी दिल्ली में मौसम का मिजाज शुष्क रहा और दिन भर धूप खिली रही। बादल कई बार छाए, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 33.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 66 से 92 रहा।