सांसद मनोज तिवारी ने छठ घाटों पर की सफाई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

सांसद मनोज तिवारी ने छठ घाटों पर की सफाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग छठ मइया की पूजा-अर्चना के ऊपर राजनीति कर रहे हैं उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। 
इस अवसर पर पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर अंजू कमलकांत, स्थाई समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर समेत बड़ी संख्या में छठ समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे। मनोज तिवारी ने यमुना तटों की सफाई व्यवस्था में लगे निगम कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए सांकेतिक श्रमदान कर यमुना स्वच्छता के लिए उपस्थित लोगों से अपील भी की। 
करीब 6 किलोमीटर लंबे यमुना तट का जल मार्ग से मोटर वोट द्वारा निरीक्षण किया। मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि संसदीय क्षेत्र के बीच से निर्मल और अविरल यमुना बहती है। यह निर्मल और अविरल इसलिए है कि वर्ष में कई बार हम क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान करते हैं।
छठ घाटों से जौली ने हटवाया कूड़ा
वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व दक्षिण दिल्ली विधायक विजय जौली ने संगम विहार डीडीए पार्क स्थित छठ घाट में भरे कचरे को जेसीबी मशीन द्वारा सफाई करवाई।
छठ घाटों का विधायक ने किया निरीक्षण
नहाए-खाए के साथ गुरुवार से शुरू हुए छठ महापर्व के आयोजन का जायजा लेने के लिए उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश बाल्यान ने विधानसभा में बने सभी छठ घाटों का गुरुवार को निरीक्षण किया। छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सहयोग से उत्तम नगर में इस वर्ष छठ महापर्व का और भी उत्तम तरीके से आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।