दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक मनीष लाकड़ा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। लाकड़ा घटना के बाद से फरार चल रहा था। बता दें कि, आग सबसे पहले शुक्रवार को चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। इस घटना में 21 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गयी।
मुंडका गांव का रहने वाला था आरोपी लाकड़ा
पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा, हमने दिल्ली और हरियाणा में छापे मारने के बाद इमारत के फरार मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि लाकड़ा मुंडका गांव का रहने वाला है। इस घटना में 19 लोग अब भी लापता हैं और उनके जीवित बचने की संभावना बहुत कम है।

सीएम केजरीवाल ने किया था घटना स्थल का दौरा
मुंडका में लगी आग के घटना स्थल पर कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गए थे। उन्होंने कहा था इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात कही थी। इसके अलावा सीएम ने कहा था कि, इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।