निर्भया गैंगरेप के आरोपी फांसी की सजा से बचने के लिए अलग-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं। चारों आरोपियों में से एक आरोपी विनय शर्मा ने सजा से बचने के लिए एक और दाव चलते हुए चुनाव आयोग (ईसी) में अर्जी दाखिल की है। बता दें की चारों आरोपियों को आगामी 3 मार्च को फांसी होने वाली है।
आरोपी विनय के वकील एपी सिंह ने चुनाव आयोग में दायर याचिका में राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज करने की दिल्ली सरकार की सिफारिश पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिस वक्त विनय की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश दिल्ली सरकार ने राष्ट्रपति से की थी, उस वक्त दिल्ली में आचार संहिता लागू थी।
उपहार त्रासदी : अंसल बंधुओं को SC से मिली राहत, पीड़ितों की क्यूरेटिव पेटिशन हुई खारिज
बता दें की गुरुवार को ही विनय ने तिहाड़ जेल में खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि 16 जनवरी को निर्भया के दोषी विनय ने जेल की दीवार पर सिर मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। गौरतलब है कि निर्भया दोषीयो को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया है।
नए डेथ वारंट के अनुसार अब सभी दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।इससे पहले दो बार दोषियों का डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। सबसे पहले 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर हुई थी। दूसरी बार 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



