दिल्ली हाई कोर्ट ने 2012 निर्भया गैंगरेप मामले में आरोपी पवन कुमार गुप्ता की याचिका पर आज ही सुनवाई होगी। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के 24 जनवरी 2020 की तारीख तय की थी। लेकिन निर्भया की मां की अपील पर कोर्ट ने अपने फैसला बदलते हुए आज ही सुनवाई करने का फैसला किया है। याचिका में पवन ने कहा कि 2012 में वह नाबालिग था और उसके साथ किशोर न्याय कानून के तहत बर्ताव किया जाए।
इससे पहले भी आरोपी पवन कुमार गुप्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि दिसम्बर 2012 में घटना के दौरान वह नाबालिग था और जांच अधिकारियों ने उसका अस्थिकरण परीक्षण नहीं किया था। गौरतलब है की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी अक्षय सिंह की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए उसकी फांसी की सजा बरकरार रखी।
CAA विरोध प्रदर्शन : दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद, लाल किले के पास धारा 144 लागू
न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने अक्षय की पुनर्विचार याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि याचिका में कोई दम नहीं है। निर्भया मामले के दोषियों में से एक अक्षय सिंह की पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट में खारिज किए जाने के बाद निर्भया के माता-पिता ने इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि यह एक बहुत ही अच्छा फैसला है।


Download Android App
Download iOS App



