होली के दिन सोमवार को दिल्ली पुलिस ने राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 3,000 से अधिक चालान काटे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 100 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में किए गए।
एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 3,282 चालान किए गए, जिनमें से 1,255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गए। इसके अलावा, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों की सवारी करने के चलते 170 चालान किए गए जबकि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 121 लोगों का चालान किये गए।