दिल्ली के रोहिणी में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। बेगमपुर इलाके में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया है। वहीं दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मारे गए अपराधी की पहचान दीपक उर्फ टाइगर के तौर पर हुई है।पुलिस ने 9 राउंड गोलियां चलाईं। जबकि बदमाशों ने 6 राउंड गोलियां चलाईं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में बदमाशों के छिपे होने की खबर मिली थी। पुलिस ने बदमाशों को घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा। तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया। दोनों पक्षों की और से 15 राउंड तड़ातड़ गोलियां चलीं।
दिल्ली सरकार के कॉलेजों में दो महीने से नहीं मिली शिक्षकों को सैलरी, आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं कर्मचारी
सूत्रों के अनुसार मृतक दीपक हरियाणा के जींद का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में फरार था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस कर्मी गश्ती पर थे तभी उनका सामना बदमाश से हुआ। और मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया।