दिल्ली में होम क्वारंटाइन रहने वाले कोरोना मरीजों को केजरीवाल सरकार ऑक्सीजन पल्स मीटर मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए कहा। उन्होंने कहा, आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं- भारत-चीन सीमा पर और चीन से आए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 वीर जवान पीछे नहीं हटे। हम भी पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार अब हर मरीज़ को ऑक्सीजन पल्स मीटर देने जा रही है। इससे मरीज खुद अपना ऑक्सीजन लेवल जांच सकेंगे।अगर वो पाते है कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है तो वो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है, उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
दिल्ली हाई कोर्ट ने सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ दर्ज FIR की कार्रवाई पर लगाई रोक
हमनें युद्धस्तर पर कोरोना बेड का इंतज़ाम किया है। दिल्ली में इस समय लगबग 7000 बेड खाली है। चिंता न करे, हम बेड की कमी बिल्कुल नहीं होने देंगे। पहले दिल्ली में हर रोज 5000 टेस्ट हुआ करते थे, अब दिल्ली में रोज 18000 टेस्ट किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि इस समय देश चीन के खिलाफ दोतरफा युद्ध लड़ रहा है। पहला हमारे डॉक्टर्स चीन के वायरस के खिलाफ लड़ रहे है और दूसरा भारत के वीर जवान सीमा पर लड़ रहे है। हमारे 20 जवान सीमा की सुरक्षा करते वक़्त पीछे नही हटे तो हम सब भी पीछे नहीं हटेंगे।


Download Android App
Download iOS App



