दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से जारी सीएए विरोधी प्रदर्शन के विरोध में रविवार को सरिता विहार और जसोला में लोग धरने पर बैठे। लोग शाहीन बाग प्रदर्शन के कारण बंद किए गए रास्तों को खुलवाने की मांग करते हुए पोस्टर के साथ सड़कों पर उतरे। हालांकि लोगों द्वारा किसी भी तरह की कोई नारेबाजी नहीं की गई।
शाहीन बाग के कारण अवरुद्ध हुए रास्तों की वजह से लोगों को भरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चले फरीदाबाद रोड खोलने की मांग को लेकर सरिता विहार और जसोला के स्थानीय लोगों ने शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन जाने वाली रोड को ब्लॉक कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जो रास्ता शनिवार को खोला गया है उससे सिर्फ प्रदर्शन कर लोगों को ही फायदा हुआ है। बाकी के अन्य लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए उनकी भी परेशानी को समझते हुए प्रशासन फरीदाबाद रोड को खुलवाए। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं।
पहले शाहीन बाग, फिर जाफराबाद और अब चांद बाग में CAA के खिलाफ धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर जाफराबाद में शुरू हुए प्रदर्शन के बाद अब चांद बाग में भी लोगों ने सड़क को अवरुद्ध किया। जाफराबाद में शनिवार देर रात महिलाएं सीएए के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। भारी संख्या में महिलाओं ने सीएए के खिलाफ नारेबाज़ी की।


Download Android App
Download iOS App



