पहले शाहीन बाग, फिर जाफराबाद और अब चांद बाग में CAA के खिलाफ धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

Summary :

जाफराबाद के बाद चांद बाग में भी प्रदर्शनकारी महिलाएं सड़क पर बैठी गई। उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज वजीराबाद से हिंडन एयरबेस जाने वाले रोड को ब्लॉक कर दिया है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर जाफराबाद में शुरू हुए प्रदर्शन के बाद अब चांद बाग में भी लोगों ने सड़क को अवरुद्ध किया। जाफराबाद में शनिवार देर रात महिलाएं सीएए के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। भारी संख्या में महिलाओं ने सीएए के खिलाफ नारेबाज़ी की। 
जाफराबाद के बाद चांद बाग में भी प्रदर्शनकारी महिलाएं सड़क पर बैठी गई। उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज वजीराबाद से हिंडन एयरबेस जाने वाले रोड को ब्लॉक कर दिया है। इसकी वजह से ट्रैफिक और वजीराबाद रोड से गाजियाबाद की तरफ जानेवाला ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। 
नागरिकता संसोधन कानून के ख़िलाफ़ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी देखते हुए जफराबाद मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। जाफराबाद में भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाये गए एक छोटे से मंच को पुलिस ने तोड़ दिया। 

शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर वार्ताकार ने SC में दायर किया हलफनामा, धरने को बताया शांतिपूर्ण

जाफराबाद में प्रदर्शन शनिवार लगभग आधी रात से शुरू हुआ है। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में बुर्का पहने महिलाएं एकजुट होकर बैठ गई हैं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटने की अपील की लेकिन प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ नारेबाजी करती रही।

Desk Team