दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना रहा। जिस तरह बारिश की उम्मीद की गई थी, वैसी बरसात दिल्ली के लोगों को नसीब हुई। आपको बताए शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20-22.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस नीचे और इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शहर के कई हिस्सों में गुरूवार को पूरी रात पानी बरसा तथा शुक्रवार को दिन में और बारिश होने का अनुमान है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने आगे कहा, दिल्ली में गुरूवार को सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे के बीच 4.1 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आपको बता दे बीते 24 घंटे में गुरूवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है।