नई दिल्ली : तिहाड़ जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार सुबह एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। कैदी के परिजनों ने इसे साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। वहीं तिहाड़ प्रशासन इसे नेचुरल मौत बता रही है। कैदी की पहचान विजय कुमार उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। हरि नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। तिहाड़ जेल के एआईजी व प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि विजय कुमार जेल नंबर 2 में बंद था।
शनिवार सुबह जब वह नींद से नहीं जागा तो कैदियों ने उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। सूचना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने बताया कि विजय शुगर व अन्य बीमारी से पीड़ित था। उन्होंने सारे आरोपों को बेबुनियाद कहा है। पोस्टमार्टम के बाद सच सामने आ जाएगा। उधर विजय के परिजनों का कहना है कि वेलोग शुक्रवार को ही उससे मिलकर आए हैं।