दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने मौन धारण किया हुआ है। शाहीनबाग में मंगलवार सुबह से ही काफी शांति दिखाई दी जब इसकी वजह जानी तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सभी प्रदर्शनकारी मौन धारण कर बैठे हुए है।
शाहीनबाग में मंगलवार सुबह से ही काफी शांति दिखाई दी जब इसकी वजह जानी तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला। धरने पर बैठी महिलाओं ने मौन रखा हुआ है और जहां ये बैठे हैं वहां से आज के दिन कोई भाषण नहीं दिया जाएगा, साथ ही इनके मौन रखने का कारण चुनाव के नतीजे में यहां से बोलने पर गलत संदेश न जाए और जामिया में हुई हिंसा है।
चुनाव परिणाम से पहले बोले मनोज तिवारी-नहीं हो रही कोई घबराहट
शाहीनबाग में सुबह से ही सभी महिलाएं मौन रखे हुई है जब उनसे पूछने की कोशिश की तो बोलने से मना कर दिया और एक पोस्टर दिखा कर इशारा किया कि आज मौन रखा हुआ है। यह पूछने पर की ऐसा क्यों, तो एक बगल में प्ले कार्डस बना रहे लड़के ने लिख कर कहा कि हम मौन चुनाव के नतीजे और जामिया को लेकर कर रहे हैं।
दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यहां से हम किसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन नही देते है और यहां से किसी की न हम बुराई करेंगे और ना ही भलाई, इसलिए हम सभी लोग मौन रखे हुए हैं ताकि कोई गलत संदेश यहां से न चला जाए। यह पूछने पर कि ये मौन धारण कब तक चलेगा, तो उसने कहा की सिर्फ सुबह से रात तक होगा ताकि हमसे चुनाव को लेकर कोई कुछ न पूछे।


Download Android App
Download iOS App



