कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कि सीमा पर डटे हुए किसानों को आज 12वां दिन है। सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को हुई 5वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी। इसके बाद केंद्र ने गतिरोध समाप्त करने के लिए नौ दिसंबर को एक और बैठक बुलाई है। इस बीच पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने किसानों के मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “सत्र बुलाया जाना चाहिए, किसान विरोधी कानूनों पर पुनर्विचार और वापस लिया जाना चाहिए। सरकार सत्र को टाल रही है।” इससे पहले भी मनीष तिवारी कृषि सुधार कानूनों पर किसानों के वर्तमान आंदोलन पर चर्चा करने के लिए संसद का शीतकालीन सत्र यथाशीघ्र बुलाए जाने की मांग कर चुके हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि लोकसभा सचिवालय शीतकालीन सत्र आयोजित करने के लिए तैयार है लेकिन तारीखें संसदीय विषयों पर मंत्रिमंडल की समिति तय करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



