रोहित शेखर की मां ने कहा है कि शेखर के उनकी पत्नी के साथ संबंध मधुर नहीं थे और अपने राजनीतिक करियर के आगे नहीं बढ़ने को लेकर वह स्पष्ट तौर पर परेशान था। साथ ही उन्होंने कहा कि शेखर हाल ही में उस जगह पर गया था जहां उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एन डी तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को एक मामला दर्ज किया था। इससे कुछ घंटे पहले ही उनके पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया था कि गला घोंटे जाने के चलते सांस रुक जाने की वजह से उनकी मौत हुई थी। इस मामले को जांच के लिए अपराध शाखा के पास भेज दिया गया था।
उनकी मां उज्ज्वला ने पूछा, ”यह बेहद चौंकाने वाला है कि मेरे बेटे की हत्या हुई थी। मैं क्या कहूं? रोहित को जगाया क्यों नहीं गया जब वह शाम चार बजे तक (मंगलवार को) सोया रहा।” उन्होंने कहा कि रोहित शेखर (40) और उनकी पत्नी के बीच संबंध बेहतर नहीं थे और ”शादी के पहले दिन से दोनों के बीच अनबन रहती थी।”


Download Android App
Download iOS App



