दिल्ली विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। जहां अंदर से विरोध के साथ बदलाव की आवाजें आने लगी हैं, तो वही इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है। दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया।
मनीष सिसोदिया बोले – दिल्लीवासियों ने नफरत की राजनीति को नकारा, 16 फरवरी को केजरीवाल लेंगे शपथ
सूत्रों के अनुसार, चाको ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। इससे पहले मंगलवार को नतीजे आने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया था।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 62 सीटें हासिल करके शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा को महज आठ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।


Download Android App
Download iOS App



