दिल्ली में आम आदमी पार्टी की एक बार फिर सरकार बन गयी है। अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार कार्यभार संभाला। आप मंत्रिमंडल ने भी अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी विस्तार की चर्चा भी जोर-शोर से होने लगी है।
इस बारे में आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता हमें जहां बुलाएगी वहां जाना होगा। आप सांसद से जब यह पुछा गया कि पार्टी विस्तार करने के लिए दिल्ली से बाहर की योजना बना रही है तो इसके जवाब में सुशील ने कहा कि यदि जनता हमें बुलाती है, तो हमें जाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर देश को सुधारना है तो जनता हमें जहां भी बुलाएगी हम जाएंगे।
गार्गी कॉलेज मामले में जांच की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने केन्द्र और CBI को जारी किया नोटिस
उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के इस कदम से देश का विकास होगा और जनता खुश होती है तो आप का विस्तार होगा। जनता पर निर्भर करता है की वह पार्टी का विस्तार चाहती है। बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के शानदार जीत के बाद से ही पार्टी का राष्ट्रव्यापी विस्तार की खबर सामने आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



