दिल्ली में भाजपा विधायक ओपी शर्मा के पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार इलाका स्थित उनके घर में तीन लोग कथित रूप से नशे की हालत में घुस गए और वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद शर्मा की पिटाई कर दी। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की पहचान रोहित (30), राजेश (40) और साहिल (18) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विधायक के गार्ड और कॉलोनी के वॉचमैन के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना शनिवार की है और रविवार को विधायक के गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के साथ कुछ महिलाएं भी घटना में शामिल थीं। लेकिन इनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।