देशभर में छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन गुरुवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद बाद होगा। राजधानी दिल्ली में लोग यमुना घाट पर पूजा के लिए पहुंच रहे है। छठ पूजा के दौरान दूषित यमुना को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोला है।
गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा, दिल्ली की सरकार छलावा न करें, अगर दिल से सनातन धर्म को मानते हैं तो दिल से मानें और घाट पर पूरी व्यवस्था करें। जो दुर्दशा यमुना नदी की है वो छठ व्रती ही कल शाम में झेलेंगे। घाट पर स्नान करने आई एक महिला ने कहा, “घाट पर कोई सुविधा नहीं है, पानी में गंदगी है। सरकार को इस विषय पर कुछ करना चाहिए। इस घाट का काफी महत्व है।”
दिल्ली : जहरीली हवा में सांस लेने का सिलसिला जारी, लागातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
दरअसल, सोमवार को नहाए-खाए पर यमुना नदी में स्नान करती हुई व्रतियों की तस्वीरें सामने आई थी, तस्वीरों में महिलाएं सफेद झाग वाले पानी में स्नान करती हुई नजर आ रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



