दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए मतदान शुरू - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए मतदान शुरू

राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है और मतदान शाम साढ़ पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद, बनाए गए हैं, जहां पर आज मतदान चल रहा है

राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है और मतदान शाम साढ़ पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद, बनाए गए हैं, जहां पर आज मतदान चल रहा है। राजधानी निवासी अपने मताधिकार को प्रयोग करने के लिए सुबह ही मतदान केन्द, के बाहर दिखाई देने लगे है। 
कई मतदान केन्द्रों में लोगों को कतार में लगते हुए देखा गया तो कई में मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की संख्या शुरूआती दौर में कम देखी गयी। नगर निगम के चुनाव में कुल 1349 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाज्ञ आजमाने उतरे है। जहां राजधानी की जनता उनके भाज्ञ के फैसले को इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बंद करेंगी।
सभी सीमाओं पर बढ़ी सुरक्षा 
दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है और उसकी सभी सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस बूथों पर किसी तरह के भी हालत संभालने के लिए बिलकुल तैयार है। वरिष्ठ अधिकारियों की सभी बूथों पर विशेष नजर रहेगी। दिल्ली पुलिस के 55 हजार, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए हैं। राजधानी के सभी वार्डों में 1.46 करोड़ से अधिक निवासी नागरिक चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं।
पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम
दिल्ली पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए है। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा इंतत्राम अच्छे से किये गए हैं। इन सभी बूथों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें उनके घरों में भेजी जा रही हैं, ताकि कि वह मतदान में भाग ले सकें।
एक-एक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
राजधानी में चुनावी आदर्श आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ ने शनिवार को तमाम अन्य अधिकारियों के साथ पूरी दिल्ली में सभी रेंज के एक-एक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने पुलिस की तैयारियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने जनता से अपील भी की सभी लोग मतदान करने जरूर आए।
दिल्ली की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी। ट्रेनें हर 30 मिनट पर सुबह छह बजे तक चलेंगी। इसके बाद, मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन नियमित अंतराल पर चलेंगी।
इससे पहले सभी सियासी दलों ने शुक्रवार तक जमकर चुनाव प्रचार किया। दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार दो दिसंबर को शाम के पांच बजे थम गया था। चुनाव नतीजे 7 दिसम्बर को घोषित किये जायेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।