पश्चिमी दिल्ली : चौपाल स्वाभिमानी 500 महिलाओं को लघु ऋण देकर समाज सेवा व देश को उज्ज्वल बनाने में सार्थक भूमिका निभा रहा है। वहीं 51 ई-रिक्शा देकर पर्यावरण सुधार को सही दिशा दे रहा है। यह उद्गार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने चौपाल की ओर से स्वतंत्रता सेनानी श्री गोपाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 80वें लघु ऋण वर्ग वितरण समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं तथा निर्धन कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान से देश मजबूत हुआ है, जोकि समाज सेवा का सही मिशन है। हमारा उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है, जिससें विश्व में तेज गति की अर्थव्यवस्था बनी। शहर-गांव में शौचालय, सफाई, बिजली की सुविधाएं से सारे देश को विकसित किया है।
उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव शिव कुमार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मदनलाल खुराना व स्वतंत्रता सेनानी श्री गोपालजी के प्रेरक अनुभवों को भी शेयर किया। आज चाहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी नहीं रहे व पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना जी भी नहीं रहे, लेकिन दोनों महापुरुष आज भी हम लोगों के दिलों में रहेंगे। इनके द्वारा किए गए कार्य लोगों के लिए आज भी सर्वोपरि है।
अपनी भूली बिसरी यादों को याद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सचिव शिव कुमार ने अपने 50 वर्षों का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जिस वक्त वह आए उन दिनों मदन खुराना, केदार नाथ साहनी और विजय मल्होत्रा के परिवारों का सानिध्य मिला था। उन्होंने यह भी कहा की चौपाल कार्यक्रम बहुत सराहनीय है।
चौपाल योजना शानदार है। चौपाल संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि वह महिलाओं को सम्मान जनक ऋण मुहैया करना। जब समाज की महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज सशक्त होगा, क्योंकि महिलाओं के बिना समाज, परिवार एवं देश अधूरा है। उक्त बातें उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि चौपाल द्वारा जिन भी महिलाओं को ऋण मिला है, उन्होंने समय से इसे वापिस किया है।
साथ यह भी कि अगर महिलाएं सशक्त होंगी तो घर सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो देश सशक्त होगा। शनिवार को 80वें चौपाल कार्यक्रम में 500 महिलाओं को 10-10 हजार के चैक दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौपाल सस्ते रोजगार ऋण देने व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रही है।
वहीं मदनलाल खुराना की पुत्रवधू वंदना खुराना ने कहा कि महिलाओं को ऋण देकर अपने पैरों पर खड़ा करना एक महान कार्य है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने का काम चौपाल कर रही है। अगर एक महिला सशक्त होगी तो वह अपने पूरे परिवार का जीवन यापन सुचारू रूप से कर सकेंगी।
चौपाल निदेशक भोलानाथ विज ने कहा कि आज चौपाल संस्था ने अपने 80वें कार्यक्रम के दौरान 500 महिलाओं को दस-दस हज़ार का ऋण दिया। साथ ही 51 लोगों को ई-रिक्शा वितरित किए गए। चौपाल आज हजारों परिवारों तक पहुंच चुका है। इसका श्रेय उन स्वाभिमानी महिलाओं को ही जाता है जिन्होंने चौपाल द्वारा लिए गए ऋण को अपने समय अवधि के दौरान वापिस किया।
इस दौरान राजखुराना, सांसद मीनाक्षी लेखी, राजकुमार भाटिया,भारत भूषण मदन रवि बंसल, विनोद गोयल, तिलक राज कटारिया, रवि बंसल, प्रवीण बंसल, जय सिंह, रविंद्र इंद्रराज, मोहन भारद्वाज, विनोद गोयल, सौरभ नैय्यर, कुमार राजेश, बीना विरमानी, सुरेंद्र खर्ब समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।