पुरुषों के मुकाबले वोटिंग में महिलाएं दबंग - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

पुरुषों के मुकाबले वोटिंग में महिलाएं दबंग

लोकतंत्र के महापर्व में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तीन लोकसभा के 21 विधानसभाओं में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।

नई दिल्ली : लोकतंत्र के महापर्व में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तीन लोकसभा के 21 विधानसभाओं में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। सात लोकसभा क्षेत्र में से पूर्वी दिल्ली लोकसभा, नई दिल्ली लोकसभा और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा में महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले अधिक रहा। 
इन तीनों लोकसभाओं में से सबसे अधिक महिलाओं की भागीदारी पूर्वी दिल्ली में देखी गई। यहां पर महिलाओं का वोट प्रतिशत 61.80 फीसदी दर्ज की गई, जबकि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र दूसरे नंबर पर रही, यहां पर महिलाओं का वोट प्रतिशत 58.90 फीसदी है। 
वहीं नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 58.90 फीसदी वोट कर अग्रणी रहीं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भागदौड़ की जिंदगी के दौरान घरेलू व कामकाजी महिलाएं व्यस्त रहते हुए भी पुरुषों के मुकाबले अधिक वोटिंग करती हैं। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़े के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के ​विश्वास नगर विधानसभा की महिलाएं ने सबसे ज्यादा 63.08 फीसदी वोट देकर पहले नंबर पर रहीं। 
दूसरे नंबर पर दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का छतरपुर विधानसभा रहा। यहां पर महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले 2.54 फीसदी अधिक वोट दिए, इन्होंने 62.57 फीसदी वोट किए। वहीं पालम विधानसभा की महिलाएं वोट देने में राजधानी में तीसरे नंबर पर रहीं। जाट बाहुल्य इलाका पालम में महिलाओं ने लोकसभा चुनाव में 62.27 फीसदी मतदान किया।
पूर्वी दिल्ली में आधी भागीदारी
पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा ऐसे हैं जहां महिला वोटर हावी हैं। लोकसभा 2019 में आए हुए आंकड़े बताते है। इस लोकसभा के अंतर्गत आने वाले आधे विधानसभा यानि पांच विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटरों ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया। 
विश्वास नगर विस में सबसे अधिक भागीदारी देखी गई, यहां महिलाओं ने 63.08 फीसदी मतदान किया। वहीं लक्ष्मी नगर विस दूसरे नंबर पर रही, यहां पर महिलाओं ने 62.24 फीसदी मतदान किया, जो पुरुष मतदान से ज्यादा है।
दक्षिणी व नई दिल्ली क्षेत्र के 6-6 विधानसभाओं में महिलाएं हैं दबंग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली कार्यालय के आंकड़े के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा के छह-छह विधानसभाओं में महिलाओं ने पुरुष के मुकाबले अधिक मत प्रतिशत पाए हैं। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत पालम, महरौली, छतरपुर, संगम विहार, कालका जी, तुगलकाबाद विधानसभाओं में पुरुषों के मुकाबले सबसे ज्यादा महिला वोटर अधिक संख्या में घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती है। 
छतरपुर विधानसभा में महिलाओं ने पुरुषों से 2 फीसदी अधिक वोट किए। वहीं नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के दिल्ली कैंट, राजेंद्र नगर, कस्तुरबा नगर, मालवीय नगर, आर के पुरम, ग्रेटर कैलाश विधानसभा में महिलाएं मतदान करने में पुरुषों को पछाड़ा है। इनमें दिल्ली कैंट ऐसा विधानसभा रहा जहां वोटिंग प्रतिशत दिल्ली में सबसे कम 42.13 फीसदी हुआ था। इसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक देखी गई। यहां पर महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले करीब 4 फीसदी अधिक मत डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।