'चार वर्षों में किए गए कामों की देश-दुनिया में तारीफ' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

‘चार वर्षों में किए गए कामों की देश-दुनिया में तारीफ’

इसी कड़ी में आप के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ओखला एवं त्रिलोकपुरी विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित किया।

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं मंत्री रोजाना धुंआधार रैली एवं जनसभाएं कर रहे हैं। इनमें वे दिल्ली सरकार के कामों और पूर्णराज्य के फायदे के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आप के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ओखला एवं त्रिलोकपुरी विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित किया।

अरविंद केजरीवाल ने मौजूद लोगों को दिल्ली सरकार के कामों के बारे में जानकारी देते हुए पूर्णराज्य के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा चार साल में किए गए कामों की तारीफ देश-दुनिया में हो रही है। पहली बार देश में इतने अच्छे सरकारी स्कूल बने हैं कि दिल्ली वाले प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं।

अस्पतालों में सारा इलाज मुफ्त हो रहा है, दवा-दारू का सारा खर्च सरकार दे रही है। इतने काम भाजपा शासित राज्यों में 15 वर्षों में भी नहीं हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बिजली सबसे सस्ती है। इतनी सस्ती बिजली देश या दुनिया में कही भी नहीं हैं। पहली बार दिल्ली में दस हजार गलियां बन रही हैं, ऐसा कांग्रेस या भाजपा की सरकार के कार्यकाल में पहले कभी नहीं हुआ।

केन्द्र की भाजपा सरकार पर आक्रमक रुख अख्तियार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार साल में मोदी सरकार ने हमारे काम रोकने का प्रयास किया। हमारे मंत्रियों को सीसीटीवी लगवाने के लिए एलजी हाउस में प्रदर्शन धरना-प्रदर्शन तक करना पड़ा। लेकिन काम कराने के लिए हर बार धरना करना ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों से पूर्णराज्य का समर्थन मांगते हुए कहा कि अगर दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो दिल्ली के हर परिवार को अपना घर दिलाएंगे।

कन्हैया कुमार को लेकर खुली केजरीवाल के गुप्त षड्यंत्र की पोल : गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।