साल के अंत तक साफ और शुद्ध होगा यमुना का पानी : Delhi Jal Board - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

साल के अंत तक साफ और शुद्ध होगा यमुना का पानी : Delhi Jal Board

बहुत जल्द यमुना का पानी स्वच्छ और निर्मल नजर आएगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने ट्विट कर साझा की है। डीजेबी ने अपने ट्वीट में बताया है कि साल के अंत तक यमुना में दिल्ली के नाले का गंदा पानी गिरना बंद हो जाएगा।

बहुत जल्द यमुना का पानी स्वच्छ और निर्मल नजर आएगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने ट्विट कर साझा की है। डीजेबी ने अपने ट्वीट में बताया है कि साल के अंत तक यमुना में दिल्ली के नाले का गंदा पानी गिरना बंद हो जाएगा। बहुत जल्द यमुना का पानी स्वच्छ और निर्मल नजर आएगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने ट्विट कर साझा की है। डीजेबी ने अपने ट्वीट में बताया है कि साल के अंत तक यमुना में दिल्ली के नाले का गंदा पानी गिरना बंद हो जाएगा।
1676526938 02
गौरतलब है कि लंबे अरसे से यमुना में प्रदूषण को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं, लेकिन अब गंदा पानी बहाने वाले सभी नालों को बंद कर दिया जाएगा। इस पानी को अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) की ओर मोड़ा जाएगा। दिल्ली सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2023 तक यमुना में नालों से गिर रहे गंदे पानी को गिरने से रोकना है। इससे यमुना में प्रदूषण कम करने में मदद भी मिलेगी। इस बारे में दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के अधिकारियों द्वारा एलजी विनय सक्सेना को प्रजेंटेशन भी दिया जा चुका है।
1676527053 03
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि मोरी गेट नाले के गंदे पानी को यमुना में गिरने से पहले ट्रीट करने के लिए कोरोनेशन पिलर डब्ल्यूडब्ल्यूटीपी का निर्माण किया गया है। इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत सीवेज पम्पिंग स्टेशन का निर्माण जारी है। यह काम पूरा होने के बाद मोरी गेट नाले का पानी ट्रीट होगा। यह काम इसी साल पूरा होने की संभावना है। इसका सीधा असर यह होगा कि साल 2023 के अंत तक यमुना में नाले का गंदा पानी गिरना बंद हो जाएगा।
1676527061 04
दिल्ली में 35 एसटीपी की उपचार क्षमता 632 एमजीडी है। अभी ये एसटीपी अपनी स्थापित क्षमता का केवल 69 प्रतिशत उपयोग कर रहे हैं। इसका मतलब 768 एमजीडी सीवरेज में से सिर्फ 530 एमजीडी का उपचार किया जा रहा है। जून 2024 तक स्थापित उपचार क्षमता 632 एमजीडी से बढ़कर 934.5 एमजीडी हो जाएगी। हाल ही में यमुना के पानी को स्वच्छ बनाने को लेकर हुई एक बैठक भी हुई थी। और इस बैठक में अधिकारियों ने बताया था दिल्ली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) दिसंबर तक निर्धारित मानकों के अनुरूप रोजाना 814 मिलियन गैलन अपशिष्ट जल (एमजीडी) का शोधन करने में सक्षम होंगे।
1676527085 05
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने फरवरी 2025 तक यमुना को नहाने के मानकों तक साफ करने का वादा अदालतों और अन्य न्यायिक एजेंसियों से किया है। वादों के मुताबिक यदि बीओडी तीन मिलीग्राम प्रति लीटर से कम है। और घुलित आक्सीजन (डीओ) पांच मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक है, तो नदी को स्नान के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। पर्यावरण विभाग द्वारा तय मानकों के अनुरूप उपचारित अपशिष्ट जल में बीओडी (जैविक आक्सीजन मांग) और टीडीएस (कुल घुलनशील ठोस) 10 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।