अम्बाला : भाजपा अम्बाला व कुरुक्षेत्र लोकसभा के पदाधिकारीयो की विशेष बैठक अम्बाला के पीकेआर जैन कालेज मे हुई जिसमे मुख्यरुप से राज्यसभा सासंद, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा के प्रभारी डाकटर अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया व लोकसभा चुनाव के लिये आज से ही कमर कस लेने का आह्वान किया। बैठक मे दोनो लोकसभा से विधायक,मन्त्री,पार्टी प्रदेश पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष ,मण्डल अध्यक्ष, व मोर्चो के अध्यक्ष विशेष रुप से शामिल हुए।
डाकटर अनिल जैन ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है जिसमे भाजपा खास रणनीति व पुरे दमखम के साथ मैदान मे उतरेगी व एतिहासिक जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। उपरोक्त नेताओ ने कहा कि हरियाणा मे विपक्ष नाम की कोई पार्टी नही बची जो भाजपा का चुनाव मे मुकाबला कर सके। काग्रेस व इनैलो अपनी परिवारिक कलह के कारण बिखराव के स्थिती मे है । कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ,सबका विकास नीति के तहत सबका एक समान विकास कर रही है। समाज का प्रत्येक तबका सरकार की नीतियों से सन्तुष्ट है!
चुनावी रैली नहीं, सभाओं पर रहेगी आप की नजर
देश व प्रदेश मे भाजपा विकास के दम पर अपनी सरकार बनाऐगी व जनता की सेवा करने का काम करेगी ! इस अवसर पर अम्बाला लोकसभा सासंद रतनलाल कटारिया, विधानसभा स्पीकर कवंरपाल गुर्जर, अनिल विज, मनीष ग्रोवर , नायब सैनी, घनशयाम आरोडा, लतिका शर्मा, सतोंष सारवान, ज्ञानचंद गुप्ता, कुलवंत बाजीगर, सुभाष सुधा, असीम गोयल, डाकटर सजंय शर्मा, जगदीश चोपडा, वेदपाल कौशिक, बन्तो कटारिया, जगमोहन लाल कुमार, धुम्मन सिंह किरम्मच, आदि मोजुद रहे ।
– राजेन्द्र भारद्वाज