चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार द्वारा दावा ठोंके जाने के बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा की सरकार में हलचल मच गयी। मुद्दे पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार को ‘बच्चा पार्टी’ करार देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। उन्होंने कहा कि अन्ना हज़ारे के आंदोलन के राजनीतिक पार्टी के गठन का कोई एजेंडा नहीं था।
गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है ये ‘बच्चा पार्टी’ है इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है उसके साथ SYL का जल का मुद्दा है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा किसी एक का नहीं।
पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे
अनिल विज ने कहा कि अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। इस पार्टी (आम आदमी पार्टी) का जन्म धोखे से हुआ है। क्योंकि अन्ना हज़ारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।
‘भारत को डराना बंद करो…………..’, US एम्बेसी के बाहर लगा पोस्टर, पुलिस ने दर्ज की FIR
बता दें कि पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ पर दावा ठोंकते हुए राज्य विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को हस्तांतरित करने की मांग की है। पंजाब सरकार के इस प्रस्ताव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ”चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधाना रहेगा। दोनों राज्यों के पास चर्चा के लिये चंडीगढ़ के अलावा कई अन्य मुद्दे हैं।”