चंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज मंत्री हार के बाद अब सरकार में शामिल होने की लॉबिंग कर रहे हैं। कई पूर्व मंत्री प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग में जुटे हैं तो कई सीएमओ के माध्यम से पुरानी फोरम में लौटने की कवायद में जुटे हैं। यही नहीं कई पूर्व मंत्री खाली हुई राज्यसभा की सीटों पर नजर बनाए हुए हैं। सीएमओ ऑफिस में नियुक्तियोंं की लिस्ट आज शुक्रवार को जारी होनेे की संभावना है।
विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, कविता जैन, कर्ण देव कांबोज, कृष्ण बेदी, कृष्ण लाल पंवार तथा मनीष ग्रोवर चुनाव हार गए थे। भाजपा की राजनीति में उक्त नेताओं का अहम स्थान रहा है। उक्त पूर्व मंत्रियों ने वर्षों तक हरियाणा में भाजपा का झंडा उठाए रखा है। चुनाव हारने के बाद उक्त सभी मंत्री फिर से सत्ता में हिस्सेदार बनने के लिए लॉबिंग में जुट गए हैं।
विधानसभा चुनावों की परफोमर्स को देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बदलना तय माना जा रहा था, जिसके चलते रामबिलास शर्मा प्रदेशाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।रामबिलास शर्मा पहले भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। शर्मा ने हरियाणा में भाजपा को उस समय जिंदा रखा जब भाजपा के नाम पर कोई कार्यकर्ता नहीं जुड़ता था। अब यह तीनों नेता अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। यही नहीं हारे हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी तथा मनीष ग्रोवर भी अपने संपर्कों के आधार पर सीएमओ के माध्यम से सरकार में एंट्री करना चाहते हैं।
दोनों मंत्री संघ के दरबार में इसके लिए नतमस्तक हो चुके हैं कि उन्हें फिर से नई नियुक्ति मिले। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में महिला मंत्री रही कविता जैन के स्थान पर उनके पति एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को फिर से मीडिया सलाहकार केेे पद नियुक्तत किए जाने प्रबल संभावनाएं है हाल ही में इनेलो के पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप की सीट खाली हुई है। कश्यप इस समय इंद्री से विधायक हैं। इसी तरह राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों सीटों पर भी कई पूर्व मंत्रियों की नजर बनी हुई है।