फरीदाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने चुनावों की तैयारियों पर बोलते हुए कहा कि अब संगठन बनाने का समय नहीं है इसीलिए बिना संगठन के ही कांग्रेस चुनाव में जाएगी। यहीं नहीं सारे कांग्रेसी मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। यह बातें रविवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व. पं. शिवचरण लाल शर्मा की प्रथम पुण्य तिथि एवं मूर्ति स्थापना समारोह कार्यक्रम सोहना रोड स्थित पंडि़त फार्म पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
उन्होंने बताय कि सारे कांग्रेसी मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाने की कोशिश करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के मिशन 75 पर कसा तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कह सकती है, हरियाणा में कुल सीटें 90 है, वह तो अपने आप को 110 सीटें दिन मिलने का भी दावा कर सकते हैं। यह फैसला हरियाणा की जनता ने करना है, हरियाणा की जनता इस सरकार की 5 साल की विफलता और हमारी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां तोलेगी, कांग्रेसियों के जेल जाने के मुद्दे पर कहा कि कोई भी कार्य राजनेतिक प्रतिशोध से नहीं किया जाना चाहिए, तंवर के मुद्दे पर कहा जो भी कांग्रेस में है वह सब मेरे साथ है।
कार्यकर्ताओं को दिया संदेश का अपने बूथ मजबूत कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। श्री हुडडा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनआईटी-86 के चहुंमुखी विकास उन्होंने अनेकों परियोजनाएं और विकास के तोहफे दिए जो आज भी एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र की जीती जागती मिसाले हैं। भाजपा के कुशासन में प्रत्येक वर्ग चाहे वो किसान हो, मजदूर हो या फिर आम जनता उन्हें सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई, बिजली-पानी की किल्लत, सफाई व्यवस्था के नाम गंदगी के ढेर और बढ़े हुए बिजली के बिलों का दंश झेलना पड़ रहा है।
इस अवसर पर विधायक ललित नागर, कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, आफताब अहमद, पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र भामला, योगेश ढींगड़ा, योगेश गौड़, पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा सहित अनेक गणमायं लोग उपस्थित थे।