करनाल : गन्ना उत्पादक किसानों का शुगर मिल के सामने धरना आन्दोलन आज 14 वें दिन जारी रहा। गिरफ्तारी देने के लिए युवा बोलेगा मंच के कैथल के 25 युवा किसान भी पहुंचे। युवा किसानों ने आज आन्दोलन को लेकर जोरदार हुंकार भरी। आज कैथल के 25 किसान नेता गिरफ्तारी देने के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तारी देने वाले किसान नेताओं की अध्यक्षता जोगिंदर सिंह ने की। इससे पहले भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि प्रदेश सरकार तो उनकी सुन नहीं रही। लेकिन अब वह अपनी मांगों का ज्ञापन पत्र करनाल संसदीय क्षेत्र के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा को सौंपेगें।
उन्होने कहा कि वह अपनी आवाज अब भारत सरकार के प्रतिनिधि अश्विनी कुमार चोपड़ा के समक्ष उठाएंगे। ताकि हमारी आवाज केंद्र सरकार तक पहुंच सके। उन्होने कहा कि जल्द ही किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निवास पर उनके ओएसडी को ज्ञापन पत्र सौंपेगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रहार करते हुए कहा कि यदि अपने कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा करनाल की चीनी मिल का नवीनीकरण करवा देते तो आज किसानों को आंदोलन नहीं करना पड़ता। पुर्व सी.एम हुड्डा ने भी किसानों की घोर उपेक्षा की। यही कारण है कि आज किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के समय किसानों के हित राजनेताओं को याद रहते हैं सत्ता में आने के बाद वह किसानों को भूल जाते हैं।
दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी देने टीटी नगर थाने पहुंचे
उन्होंने कहा कि जब भी किसानो का आंदोलन उग्र हुआ है तब तब मुख्यमंत्रियों को सत्ता से हाथ धोना पडा है। हरियाणा का इतिहास इसका गवाह है। उन्होंने बताया कि किसानों की उपेक्षा राजनेताओं को मंहगी पड़ेगी। गिरफ्तारी देने वालों में कैथल से युवा किसान नेता स्वर्ण आर्य, रविंद्र कुमार, वकील सिंह, विल्लू, जोगिंदर सिंह झिंडा, निशान सिंह, फतेह सिंह, शिंदर सिंह, जसवंत सिंह, शीश सिंह, सम्पूर्ण सिंह, ताख्ता सिंह, भागा सिंह, रणजीत सिंह, गुरनाम सिंह,कश्मीर सिंह, बाजा सिंह, सुरेंद्र सिंह चीमा, उपप्रधान भाकियु सुरेंद्र सिंह घुम्मन, सरदारा सिंह सराह, करतार सिंह, अमरीक सिंह, चीमा, गुरुबचन सिंह, हरनाम सिंह ने गिरफ्तारी दी।
धरना स्थाल पर सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने की। इस मौके पर श्याम सिंह मान, मेहताब सिंह कादियान, सुरेन्द्र सिंह सांगवान, सतपाल बडथल, बाबूराम बडथल, श्याम सिंह चौहान, देविंदर सिंह भाटिया ,शीश पाल डवकोली ,महेंद्र नम्वरदार ,करण कालिया, सतीश कलसौरा, ओमपाल मढ़ान, रामधारी नरवाल, बनारसी मंजूरा, सतीश शर्मा, दलबीर कलसौरा, राज किरण,पाल सिंह,इनाम सिंह,मेनी राम,इनाम खान,बबलू महमदपूर, महक सिंह दिलावरा, जयपाल सिंह नबीपुर भी मौजूद थे।
– हरीश चावला