रोहतक : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2013 में चुनावी फायदा लेने के लिए सिर्फ हवाई घोषणाएं की थी। भाजपा की ऐसी सोच नहीं है। भाजपा के घोषणा पत्र में 176 घोषणाएं थी, जिनमें से 160 पूरी कर ली गई है और इस वर्ष सभी घोषणाओ को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चार साल में 28 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई है और 46 हजार नौकरियां पाईप लाईन में है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की तो नेगैटिव मार्किग की आदत है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 65 प्लस पर विजय होगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। विपक्ष भी मुख्यमंत्री की ईमानदारी की सराहना करते है और वह एक कुशल प्रशासक भी है।
शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला रोहतक पहुंचे और सर्किट हाऊस में पत्रकारो से रूबरू हुए। उन्होंने सरकार की चार साल की उपलब्धियों का लेखा जोखा बताया। भाजपा ने चार साल के दौरान सभी वर्गो के कल्याण के लिए काम किया। प्रदेश में काफी हद तक भ्रष्टाचार खत्म कर दिया गया है और सरकार पूरी तरह जीरो टोरलेंस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे युवाओ को रोजगार देने की बात हो या फिर किसानों के लिए योजनाओं की। सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है और किसानों के लिए सरकार ने कई योजनाएं लेकर आई। कांग्रेस शासनकाल के दौरान किसानों को पांच पांच रूपये तक खराब फसलो का मुआवजा दिया गया है, जबकि भाजपा सरकार ने प्रति एकड 12 हजार रूपये मुआवजा किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार ने आयुष्मान भव योजना शुरू की, जिसके तहत पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज करवाया जा सकता है। शिक्षा को लेकर भी बराला ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले अपने स्कूल व मोहल्ला क्लीनिक संभाले। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार ने हर जिले में कॉलेज का निर्माण करवाया है, जिनमें से 29 कॉलेज स्पेशल महिलाओं के लिए खोले गए है। रोडवेज की हडताल को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के प्रति सरकार की मंशा साफ है और रोडवेज के बेढे में जल्द ही करीब साढे तीन सौ सरकारी बसे शामिल की जाएगी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, संजय भाटिया, जवाहर यादव, शमशेर खरक, अजय बंसल आदि मौजूद रहे।
– मनमोहन कथूरिया