मोर्चा संभालेंगे भाजपा के सात केंद्रीय मंत्री - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

मोर्चा संभालेंगे भाजपा के सात केंद्रीय मंत्री

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह हरियाणा में होंगे। वीके सिंह मूल रूप से हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा में मिशन दस लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी ने आधा दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों व नेताओं को हरियाणा में उतार दिया है। यह सभी नेता चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा मुख्यालय ने मंत्रियों का प्रचार कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्टी का हरियाणा नेतृत्व क्षेत्रीय व जातिगत समीकरणों के आधार पर केंद्रीय नेताओं को जिले अलाट करेगी। पार्टी हाईकमान का यह प्रचार अभियान रविवार से शुरू होगा।

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह हरियाणा में होंगे। वीके सिंह मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिला के रहने वाले हैं। 28 व 29 अप्रैल को ही भाजपा के लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन करने के साथ-साथ चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया जाएगा। 29 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री ठाकुर राजनाथ सिंह हरियाणा में होंगे। इसी दिन केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का भी हरियाणा में दौरा है। 30 अप्रैल को फिर से कलराज मिश्र चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके बाद तीन मई को केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपाला हरियाणा का दौरा करके कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। पांच मई को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हरियाणा में होंगे। नकवी पहले भी गुरुग्राम और मेवात के इलाकों में हुए कार्यक्रमों में आ चुके हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज आगामी छह मई को हरियाणा दौरा करेंगी। सुष्मा स्वराज मूल रूप से अंबाला की हैं और इससे पहले वह हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रही हैं।

ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि सुषमा स्वराज अंबाला लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगी। आठ मई को भाजपा का हरियाणा पर पूरा फोकस रहेगा। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ हरियाणा में प्रचार करेंगे। योगी आदित्य नाथ पहले भी करनाल व रोहतक में आ चुके हैं और उनके रोहतक के मस्तनाथ मठ के पूर्व एवं वर्तमान गद्दनशीन संत के साथ करीबी संबंध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।