हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) 2018 के 12 वीं क्लास के छात्रों का इन्तजार ख़त्म होने वाला है। हरियाणा बोर्ड आज 12 वीं क्लास का रिजल्ट घोषित होने वाला है। छात्र bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट की जानकारी भी जल्द दी जाएगी। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट दिखाया जाएगा। पिछले साल भी 12वीं का रिजल्ट 18 मई को जारी किया गया था।
इस साल करीब 8 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया है और करीब 3 लाख 83 हजार छात्रों ने 10वीं का एग्जाम दिया। 12वीं का एग्जाम करीब 2 लाख 46 हजार छात्रों ने दिया। ओपन स्कूल बोर्ड के 10वीं के एग्जाम में 1 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे। 12वीं में करीब 77 हजार स्टूडेंट्स बैठे। 2017 में 64.5 फीसदी बच्चे 12वीं बोर्ड एग्जाम में सफल हुए थे। लड़कियां 73.44 प्रतिशत और 57.58 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
ऐसे देखें रिजल्ट
– सबसे पहले हरियाणा बोर्ड HBSE की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
– Haryana Board 10th Result 2018 या Haryana Board 12th Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर और मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
– अपना Haryana Board Result 2018 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट रख लें।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।