हरियाणा में वैश्विक महामारी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही। राज्य में रविवार को 45 और नये मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या अब 421 हो गई है जबकि 242 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और पांच लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब यह महामारी अब चिंताजनक और बिस्फोटक रूप लेने लगी है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर जारी सुबह के बुलेटिन में दी गयी।
राज्य में कोरोना संक्रमण के आज सोनीपत से 17, पानीपत 11, फरीदाबाद सात, गुरूग्राम और फतेहाबाद से चार-चार और झज्जर से दो मामले आये। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ अब 36259 तक पहुंच गया है जिनमें से 20759 लोगों ने क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 15500 निगरानी में हैं। अब तक 33939 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये हैं जिनमें से 31203 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 421 पॉजिटिव पाये गये हैं। 2315 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 421 पॉजिटिव मरीजों में से 242 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अम्बाला में दो, फरीदाबाद, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।
बुलेटिन के अनुसार 421 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं। इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी का एक-एक नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध, प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।
इंदौर में कोरोना से 2 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या हुई 76, कुल 1568 लोग महामारी से संक्रमित
राज्य में कोरोना संक्रमण के सोनीपत से 17, पानीपत 11, फरीदाबाद सात, गुरूग्राम और फतेहाबाद से चार-चार और झज्जर से दो मामले आज आये। इसके बाद राज्य में अब फरीदाबाद में 68, गुरूग्राम में 67, नूंह में 58, सोनीपत 43, झज्जर 42, पलवल 34, पानीपत में 24, पंचकूला 18, अम्बाला 14, करनाल और सिरसा छह-छह, फतेहाबाद पांच, हिसार, रोहतक और यमुनानगर में चार-चार, भिवानी में तीन, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी से एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
कुल पॉजिटिव मामलों में से नूंह से 53, फरीदाबाद 42, गुरूग्राम 38, पलवल 32, पंचकूला 17, अम्बाला 11, करनाल और पानीपत पांच-पांच, सिरसा और सोनीपत चार-चार, यमुनानगर तीन, हिसार, रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है। राज्य में अम्बाला में दो, फरीदाबाद, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।