हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा कुछ अन्य घायल हो गए।
घायलों में से दो की हालत नाजुक है।
रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा, ‘‘तीन लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है। घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किसने की।’’
उन्होंने बताया कि मरने वाले लोगों और घायलों की पहचान की जा रही है। घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शमिल है।