गोहाना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा की दस सीट हैं। सभी सीटों पर भाजपा अपनी जीत दर्ज करेगी केंद्र और प्रदेश में सरकार बनेगी। भाजपा ने देश व प्रदेश हित के लिए योजनाए बनाई हैं। जिससे प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा में बडा है और विपक्षी दोलों का कद कम हुआ है।
जिससे दूसरी पाटियों के नेता भाजपा में शमिल हो रहे हैं। नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत है। वह गांव गुढा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गुढा जनसभा में सुभाष बराला की अध्यक्षता में बीएसपी नेता दिलबाग बाजवान और अनिल कंसल सहित सैंकडों कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि देश हित के लिए मोदी को लाना जरूरी है।
न कि गांधी परिवार के हितों के लिए राहुल गांधी को। जो कभी सबसे बडी पार्टी होती थी आज वह सिकुड कर मात्र 40 से 42 सीटों पर ही रह गई है। कांग्रेस का जनाधार बिल्कुल खत्म हो चुका है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, पूर्व विधायक रामफल चिडाना, गुलशन विरमानी, रविंद्र जागलान, पूर्व पार्षद राजू विरमानी, सतीश शर्मा, भूपेंद्र मोर, डॉ योगेश अलहावादी, अधिवक्ता अरुण कुमार आदि मौजूद थे।
– रविंद्र कुमार