ढांड : बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल के प्रांगण में पूर्व विधान सभा स्पीकर स्व. ईश्वर सिंह की 92वीं जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्यातिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर पहुंचे। जयंती के अवसर पर पूंडरी हल्के के हजारों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। कालेज प्रांगण में सुख व शांति के लिए हवन यज्ञ करवाया गया। जिसमें पूर्व स्पीकर के पुत्र पूर्व विधायक तेजबीर सिंह समेत सैंकड़ों लोगों ने आहुति डाली। इस मौके पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर सिंह की समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित किए ।
पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने कार्यक्रम में बाहर से आए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और पूर्व विधान सभा स्पीकर द्वारा करवाए गए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष डा. तंवर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर सिंह ने लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। वे ही हरियाणा में शिक्षा की क्रांति लेकर आए। वे कहते थे कि एक लड़की को शिक्षित करने का मतलब कई पीढिय़ों को शिक्षित बनाना है। वे राजनीति में भी कांग्रेस के लिए एक पहरेदार के रूप में रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा छत्तीस बिरादरी की राजनीति की है। भाजपा ने हमेशा फुट डालो राज करो की नीति अपनाई है। जिसके कई उदाहरण जनता देख चुकी है। कही आरक्षण तो कही जातीय दंगे करवाए। अच्छे दिन का सपना दिखाकर राफेल घोटाला सामने आया।
अब जनता जान चुकी है कि एक ईमानदार सरकार चाहिए। इनैलो ओर भाजपा का नाश हो चुका है। अब जनता उसी को सत्ता सौंपेगी जो हरियाणा को एक रखेगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब देश द्रोहियों का नहीं अब थारी चौधर और थारा राज होगा, क्योंकि होने वाले पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा की लुटिया डूब रही है। इस मौके पर मदन मोहन, कुलविंद्र, चमेल सिंह, सिया राम, मेहर सिंह, राजबीर, वेदपाल, पाला राम, शमशेर, गुलाब सिंह, दलजीत सिंह, अमर सिंह, कवर सिंह, सुभाष नम्बरदार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा राज में किसानों पर चली लाठियां, इनेलो डूबता हुआ जहाज : अशोक तंवर
(मोहित गुलाटी)