हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की पर्याप्त संख्या होते हुए भी अजय माकन राज्यसभा चुनाव में हार गए। वहीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को जीत हासिल हुई। माकन की हार के पीछे आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई हैं, क्योंकि उन्होंने क्रॉस वोटिंग की। जिसके बाद वह पार्टी के अन्य नेताओं के निशाने पर आ गए। इसके जवाब में बिश्नोई ने भी एक ट्वीट किया।
कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया, 'फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के खौफ से जंगल नही छोड़ा करते।' इसी के साथ उन्होंने एक रीट्वीट किया, जिसमें लिखा था, 'सही वक्त पर लिया गया फैसला ही इंसान को औरों से अलग करता है।' बिश्नोई यहीं नहीं रुके। सुबह से उन्होंने एक के बाद एक रीट्वीट किए और इशारों में कांग्रेस को निशाने पर लिया। बिश्नोई के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
दरअसल, विधायक कुलदीप बिश्नोई पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। लेकिन राज्यसभा के लिए मतदान से के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि पार्टी इकाई प्रमुख बिश्नोई को मनाने में कामयाब रहे। लेकिन उन्होंने क्रॉस वोटिंग कर अपनी ही पार्टी का खेल बिगाड़ दिया।“फन कुचलने का हुनर आता है मुझे,
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) June 11, 2022
सांप के ख़ौफ़ से जंगल नही छोड़ा करते।” सुप्रभात 🙏💪🏼
अजय माकन की जीत के लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रही थीथा। कार्तिकेय की एंट्री के बाद से ही माना जा रहा था कि विधायक कुलदीप बिश्नोई खेल कर सकते हैं। कांग्रेस कुलदीप बिश्नोई पर नजर रखे थी कि वह छिटकर कहीं कार्तिकेय शर्मा के पाले में न चले जाएं।