जींद : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा में हिसार और रोहतक की संसदीय सीटों को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। रही बात कुलदीप बिश्रोई की तो कौन आ रहा है, इसका फैसला पार्टी आला कमान को करना है। वे केवल इतना जानते है कि भाजपा की मजबूती के कारण विरोधी दलों के लोग विचलित हो गए है। उनको केवल भाजपा में ही सुरक्षित ठिकाना नजर आ रहा हैं। बराला मंगलवार को जिला पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इससे पहले उन्होंने कार्यालय में जिला पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की सुनिश्चित जीत को देखते हुए विरोधी दलों के नेता विचलित हो गए है और वो इधर-उधर दौडऩे लगे हैं। भाजपा की मजबूती के कारण ही विपक्षी दल के नता को इस्तीफा देना पड़ा और उनके विधायक, कमल को सिंचने के लिए आगे आ रहे हैं।
रही दूसरी बात तो एक दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जींद में मुश्किल से जमानत बची हैं। हरियाणा में सबसे पहले हमारी पार्टी ने ही 8 प्रत्याशियों की घोषणा की है। हिसार और रोहतक के प्रत्याशियों की भी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इनेलो के साथ गठबंधन की बातें महज चर्चा है।
रही बात हिसार से कुलदीप बिश्रोई को चुनाव लड़ाने की तो यह केवल बाहरी प्रचार किया जा रहा हैं। हालांकि पार्टी आला कमान को किसी के आगमन का निर्णय लेना है, किंतु वे इतना कह सकते है कि बिश्रोई हो या हुड्डा सभी भाजपा के जनाधार को देखकर विचलित हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस बात को मानने लगे है कि भाजपा हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीत रही हैं।