नई दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी : सोहना-गुरुग्राम-रेवाड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के युवा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन बडी धूमधाम से मनाया। वृंदावन से लाये गए गाय के दूध से बने और सांसद के वजन के बराबर का केक काटा गया। हुड्डा ने खुद यह केक काटा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और सोहना गुड़गांव के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में यह वृंदावन में बनवाया गया गाय के दूध से बने केक को लाया गया था। दिल्ली स्थित सांसद के आवास पर जन्मदिन को लेकर भारी भीड थी। चारों तरफ गुलदस्ते और शुभ कामनाओं के फूल लेकर कार्यकर्ता खडे हुए थे।
युवाओं में बडे नेता भी शामिल थे। जितेंद्र कुमार भारद्वाज और उनके साथियों ने दीपेंद्र हुड्डा से केक कटवाया और जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ यह केक वहां बांटा गया। वहीं रेवाड़ी में कांग्रेस नेता महावीर यादव के नेतृत्व में रक्तदान कैंप लगाया। कार्यकर्ताओं से हुड्डा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की रीढ है और कार्यकर्ताओं के सहारे ही उनकी मजबूती है। राजनीति में कार्यकर्ता ही पार्टी और नेताओं के प्रेरणा स्त्रोत होते हैं।
कार्यकर्ताओं का उत्साह ही उत्साह बढाता है और कार्यकर्ताओं की चिंता चिंता बढाती है। कार्यकर्ताओं के सम्मुख आज यह सवाल है कि हरियाणा और देश की जनता को जितनी जल्दी हो सके भाजपा शासन से मुक्ति मिले। क्योंकि जनता न केवल भाजपा के झूठे वायदों, बल्कि भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के विरूद्ध तोडऩे वाली भाजपा की नीतियों से दुखी और परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर लोगों को भरोसा दें कि अब समय आ गया है।
लोकतंत्र में सरकार बदलने का अवसर केवल चुनाव के दिनों में आता है। पांच राज्यों में भाजपा की हार और बडे राज्यों में कांगे्रस की जीत इस बात का प्रतीक है कि मौका लगते ही जनता फिर कांग्रेस को ही जनसेवा का अवसर दे रही है। कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच रहकर यह निश्चित करना है कि भाजपा वाले तोडने वाली नीतियां न लागू कर पायें और लोगों का भाईचारा बना रहे। तथा जनता अपने मन मुताबिक कांगे्रस के उम्मीदवारों को वोट कर सके।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, वरिष्ठ कांगे्रस नेता राव दान सिंह, पूर्व विधायक ललित नागर, हरीओम सिंह छोंकर, बीरसिंह नम्बरदार, डा. कुलदीप वत्स, महताब अहमद, मोहन लाल सैनी, विरेंद्र सिंह, जितेंद्र राणा, अशोक रोहिल्ला, लाला त्यागी, महावीर यादव, धर्म भारद्वाज, निशांत सिंह, एसपी महाराज सिंह, सतपाल दौलताबाद, रामचंद्र बाबूपुर, संदीप राणा, नरेश, शेखर, मनीष खटाना, सुशील भारद्वाज टूलर, सुनीता सहरावत, राव अक्षत आदि सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।