करनाल: प्रदेेश की लगातार लचर हो रही स्वास्थ्य सेवाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार भी शिकंजा कसने जा रही है। इस कड़ी में लगातार सीएम सिटी में नकारात्मक सुर्खियां बटोर रहे कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज पर भी जल्दी स्वास्थ्य मंत्री शिकंजा कसेंगे। करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज की लगातार शिकायतें मिलने के बाद दो बार छापा भी मारा था। इसके बाद सांसद अश्विनी चोपड़ा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नाडा को बकायदा न केवल लिखित में शिकायत भेजी थी बल्कि उन्होंने फोन पर बातचीत भी की थी।
उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश के स्वास्थय मंत्रियों को भेजे गए लिखित पत्र में यहां तक लिखा था कि मैडिकल कॉलेज में स्वास्थय सुविधाओं का जबरदस्त टोटा है। करनाल के मैडिकल कॉलेज के निर्माण में करीब 650 करोड़ प्रदेश सरकार ने खर्च किए हैं। बावजूद इसके लोगों को स्वास्थय सुविधाओं का बेहतर लाभ नहीं मिल रहा है। इसी के चलते करनाल स्थित निजी स्वास्थय केंद्रों और बड़े अस्पतालों में आम और गरीब लोगों की जेब तक कट रही है। हैरत की बात है कि मैडिकल कॉलेज में कोई न्यूरो सर्जन तक नहीं है। सरकारी डॉक्टरों का जबरदस्त टोटा है।
जिसकी शिकायत करनाल के सांसद श्री अश्विनी चोपड़ा ने इसकी शिकायत छापा मारने के बाद दोनों स्वास्थ्य मंत्रियों को की थी। यहां तक कि जब सांसद अश्विनी चोपड़ा ने पिछली बार छापा मारा था तो एक युवक ने बकायदा शिकायत की थी कि उनका बेहतर इलाज नहीं हो रहा और अगले दिन उसकी सुबह मौत हो गई। सांसद के निर्देश के बाद भी मैडिकल कॉलेज के निदेशक व प्रबंधन संचेत नहीं हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत स्वास्थय मंत्री को की थी। अब प्रदेश के स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने बकायदा सांंसद को पत्र लिखकर कहा कि वह जल्दी इसका संज्ञान लेंगे और वह खुद मैडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। स्वास्थय सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– हरीश चावला