कैथल : 15 अगस्त 1947 को भारत देश दुनिया की जिंदगी में आया। लोगों ने उस समय माना कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिलाई है, लेकिन यह पूरी तरह से झूठ और फ्राड है। अगर कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिलाई होती तो पाकिस्तान कैसे बनता। 10 लाख लाशें कैसी बिछती। उस दौरान 4 लाख बेटियों ने इज्जत बचाने के लिए आत्महत्याएं की।
1 लाख से अधिक मूर्तियां कुचली गई। 6 लाख लोगोंं का धर्म बदला गया। कांग्रेस ने स्वतंत्रता नहीं, देश का विभाजन करवाया। अंग्रेजों और मोहम्मद अली जिन्नाह ने भारत के विभाजन का प्रस्ताव रखा तो उस प्रस्ताव पर पंडित जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस ने हस्ताक्षर क्यों किए। कांग्रेस ने देश के टूकड़े करवाएं हैं।
यह व्यक्तव्य आर.एस.एस. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने गांव क्योड़क में ग्रामीणोंं के भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वह गांव क्योड़क के शिव मंदिर में आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा क्योड़क द्वारा यह शहीद श्रद्घांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डेरा बाबा राजपुरी क्योड़क के महंत नरेशपुरी ने की। यहां कार्यक्रम में सर्वप्रथम इंद्रेश कुमार ने शहीदों के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी की यूथ विंग की कार्यकारिणी गठित
(मोहित गुलाटी)