चंडीगढ़ : “देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भले ही राहुल गांधी को सर्वोच्य न्यायालय ने माफ कर दिया हो परन्तु राहुल गांधी को देश की जनता ने माफ नही किया है। राफेल मामले पर माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय ने राहुल गांधी के सफेद झूठों का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है।
इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा देश से माफी मंगवाने के लिए देश भर के जिला मुख्यालयों पर शनिवार 16 नवंबर को प्रदर्शन आयोजित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि हरियाणा भाजपा शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर उनसे देश की जनता से माफ़ी मांगने की मांग करंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पार्टी औपचारिक रूप से देश से मांफी मांगे और राहुल गांधी को भी देश से मांफी मांगनी चाहिए। जिनके हाथ पूरी तरह से भ्रष्टाचार में रंगे हैं, देश की सुरक्षा से जिन्होंने खिलवाड़ किया है, वो अपने प्रायोजित राजनीतिक कार्यक्रम को कोर्ट में न्याय की गुहार से रूप में प्रस्तुत कर रहे थे उच्चतम न्यायालय ने राफेल मामले पर पूरी प्रक्रिया को जांचा जिसे सही बताया, दाम की प्रक्रिया को भी जांचा और सही बताया।