राफेल मामले में राहुल के झूठ का हुआ पर्दाफाश - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

राफेल मामले में राहुल के झूठ का हुआ पर्दाफाश

मनोहर लाल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राफेल मामले को लेकर राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राफेल मामले को लेकर राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। मनोहर लाल ने कहा कि राफेल विमान पर राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। 
अब भाजपा देश की जनता को कांग्रेस का झूठ बताएगी। भाजपा पूरे देश में कांग्रेस की झूठ के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पार्टी द्वारा शेड्यूल भी तय कर दिया गया है।कहा- राफेल मामले में भाजपा पूरे देश में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करेगी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पिपली रोड पर एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
इससे पहले मनोहर लाल लाडवा से पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी की पुत्री डॉ.आशिमा व उनके दामाद डॉ.गौरव (आइएएस) को आशीर्वाद देने के लिए विवाह समारोह में पहुंचे। नव दंपती को आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओपी यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद नायब सिंह सैनी, करनाल के सांसद संजय भाटिया भी पहुंचे। 
इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा, विधायक लीला राम गुज्जर, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक आसिम गोयल, भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी वहां पहुंचे। पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री ओपी धनखड, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया ने भी विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भले ही राहुल गांधी को सर्वोच्य न्यायालय ने माफ कर दिया हो, लेकिन उनको देश की जनता ने माफ नहीं किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।