रेवाड़ी : प्रदेश के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दिए गए बयानों पर जमकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को सड़क और समाज पर समर्थन नहीं मिल रहा, वह अब शिक्षण संस्थाओं का सहारा लेकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। शीघ्र ही चंद राजनीतिक दुकानें बंद होने वाली है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का वातावरण किसी भी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री शुक्रवार को स्थानीय ट्यूरिस्ट कॉम्पलैक्स सेंडपाइपर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
जीडीपी में उछाल आया है। सेना पर अब शांति का माहौल बना है। 70 साल बाद भारत ने अब नए कीर्तीमान स्थापित किए है। एक दिन पहले लोकसभा में पेश हुए संसोधित एससी, एसटी एक्ट बिल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जरूर कुछ मर्यादा लगाई थी, लेकिन हमने बदलाव कर कानूनी दर्जा दे दिया है। अब लोग खुद मान रहे है कि यह ऐसी सरकार है, जिसने वर्षो के काम पूरे कर दिए है। प्रो. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने पहली बार कावडिय़ों की विशेष सुविधा का प्रबंध किया है। उन्होंने कहा कि वह खुद तीन बार कांवड़ लेकर आए है। उन्हें भली भांति कवाडिय़ों के बारे में पता है। उन्होंने बताया कि कांवडिय़ों की सुरक्षा से लेकर तमाम सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश के तमाम डीसी व एसपी को विशेष निर्देश दे चुके है।
स्टार्टअॅप इन्क्यूबेटर-कम-सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन
उन्होंने बताया कि एक दो जगह उपायुक्तों ने डीजी पर पाबंदी लगा दी थी, जिस पर हमने संज्ञान लेते हुए पाबंदी हटवा दी है। उन्होंने कहा कि कांवडिय़ा अगर नहीं नाचेगा तो क्या श्मशान में नृत्य होगा। भगवान भोले शंकर के तांडव नृत्य की आज भी लोग पूजा करते है। ऐसे में कांवड़ के समय में डीजे बजना जरूरी है। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, उपायुक्त अशोक शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, दीपा भारद्वाज आदि मौजूद थे।
– शशि सैनी