रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पेरोल मिल गई है। दुष्कर्म और पत्रकार हत्या मामले में 20 साल की सजा पाने वाले राम रहीम को 48 घंटे की कस्टडी परोल मिली है। राम रहीम अपनी बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गया है।
जेल अधिकारी ने कहा, ‘हम शाम तक जानकारी साझा करेंगे। जेल के हर कैदी को पेरोल पाने का अधिकार है और राम रहीम को प्रशासन और पुलिस से फीडबैक लेने के बाद छुट्टी दी गई है। हमने पिछले साल भी उसे एक दिन की पैरोल दी थी।’ जानकारी के मुताबिक, राम रहीम ने इस बार चार दिन की पैरोल मांगी थी।
यौन शोषण केस : तेजपाल को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देगी गोवा सरकार
सूत्रों के अनुसार, 17 मई को राम रहीम ने सुनारिया के जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन किया था। छह दिन पहले राम रहीम का स्वास्थ्य खराब होने के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पीजीआई रोहतक में शिफ्ट किया गया था। पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था।