सफाई कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

सफाई कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन

सरकार द्वारा नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ किए गए समझौते को लागू न करने के विरोध में सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू उठाकर सड़कों पर उतर आए।

करनाल : सरकार द्वारा नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ किए गए समझौते को लागू न करने के विरोध में सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू उठाकर सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने नगर निगम से कमेटी चौक तक प्रदर्शन करते हुए लोगों के सामने सरकार और निगम प्रशासन की पोल खोली। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई इकाई प्रधान वीरभान बिडलान ने की व संचालन जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने किया। 
वीरभान व इंद्रजीत ने कहा कि हरियाणा सरकार के प्रपत्र के अनुसार 24 मई 2018 के समझौते के तहत ठेके पर लगे सभी सफाई कर्मचारियों को पेरोल पर रखने पर सहमति बनी थी। सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सचिव शारदा देवी ने कहा कि नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार ने कर्मचारियों का सम्मान करने की बजाए हमेशा उनका अपमान करने का काम किया है। 
स्वच्छता अभियान की सफलता में सबसे ज्यादा योगदान सफाई कर्मचारियों का होता है मगर डीएमसी सम्मान समारोह में कर्मचारियों की अनदेखी करते हैं। अधिकारी को कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। वेतन समय पर नहीं मिलता। ठेकेदार मनमानी करते हुए कर्मचारी को कभी भी नौकरी से हटा देता है। 
सरकार ने सुनवाई नहीं की तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, प्रदेश संगठनकर्ता अशोक परोचा, इकाई उपप्रधान राम सिंह डिलोड, इकाई सचिव राजकुमार डिलोड, रोशन लाल, फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के सह सचिव सुशील गुर्जर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह, महिला विंग की प्रधान सुनीता देवी, उर्मिला देवी, नरेश व महेंद्र ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।