चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी को धरातल पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर द्वारा आज 9 अक्तूबर से ‘जन सम्पर्क अभियान’ पंचकुला के सैक्टर 11 की मार्केट से शुरू कर दिया गया। डॉ. तंवर ने बताया कि यह अभियान आज हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं द्वारा पूरे जोर-शोर से शुरू किया गया है। प्रदेश भर में यह अभियान 19 नवंबर, 2018 तक चलेगा उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जन्मदिवस भी है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे तथा मोदी सरकारी की विफलताओं व घोटालों तथा खट्टर सरकार के निक्कमेपन के कारण प्रदेश में महिलाओं, दलितों, पिछड़े वर्गों व अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचार, भाजपा द्वारा देश व प्रदेश में भाईचारा खत्म करने की साजिश और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हुई स्थिति के बारे में लोगों को जानकारी इस संदर्भ में पार्टी द्वारा प्रकाशित पैमफलिट लोगों में बांटे जायेंगे जिनमें मोदी सरकार और खट्टर सरकार की विफलताओं और घोटालों का पर्दाफाश किया गया है। अभियान का शुभारम्भ करने के अवसर पर डॉ. तंवर को नीली पगड़ी पहना का सम्मानित किया गया।
भाजपा राज में किसानों पर चली लाठियां, इनेलो डूबता हुआ जहाज : अशोक तंवर
इस अवसर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश चौटाला ने गोहाना में नीली पगड़ी पहनाये जाने से इंकार कर दिया था जिससे स्पष्ट होता है कि इनेलो की विचारधारा अभी भी दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरियों का प्रतिनिधित्व करती है और इसने सदैव ही दलितों, पिछड़ो व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपनी वचनबद्धता पर पहरा दिया है।
(आहूजा)