पानीपत : पानीपत में जीटी रोड पर सेक्टर 18 के राधा स्वामी आश्रम के पास रविवार रात को करीब 1 बजे कृपाल आश्रम के श्रद्धालुओं की क्रुजर गाड़ी ड्राईवर को नींद की झपकी आने पर पेड़ से टकराने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं सूचना मिलते पर सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जीरकपुर के संत सिटी निवासी प्रीतम लाल ग्रोवर ने बताया कि वह रविवार शाम को अपनी पत्नी चंचल ग्रोवर, प्रेम कौशल राम पुत्र रामस्वरूप निवासी मोहाली, वरुणा गांधी पत्नी पंकज निवासी एमएस एंक्लेव जीरकपुर, ज्योति पत्नी राजकुमार निवासी चंडीगढ़, प्रोमिला पत्नी परशुराम निवासी साउथ सिटी वीआईपी रोड जीरकपुर, आत्माराम पुत्र महेंद्र राम निवासी लेवल कॉलोनी पटियाला, ईश्वर देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी मनसा देवी कांपलेक्स, स्वस्तिक विहार, पंचकूला गोविंद पुत्र मलखान सिंह निवासी सेक्टर 3 पंचकूला, सतीश चंद पुत्र बाबूराम निवासी बरताना, एनएसीए जीरकपुर, राम लोक पुत्र श्री राम निवासी सेक्टर 50ए चंडीगढ़, सुमन गांधी पत्नी सुभाष निवासी डिकोली, जीरकपुर, दिल्ली सावन कृपाल आश्रम से चंडीगढ़ के लिए गाड़ी में सवार होकर चले थे।
वे रविवार व सोमवार की रात को करीब 1 बजे पानीपत टोल पर पहुंचे तो जाम होने के कारण उन्होंने सेक्टर 18 से टोल पार करने का विचार किया। जब वे सेक्टर 18 स्थित राधा स्वामी आश्रम के पास मुडे तो गाड़ी असंतुलित हुई और कंडक्टर की तरफ से पेड़ में जा टकराई। इसके कारण कंडक्टर की तरफ बैठे रामलोक व उसके पीछे बैठी महिला सुमन गांधी सहित अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर डॉक्टरों ने रामलोक और सुमन गांधी को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सोमवार सुबह मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे।
जहां पर पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। वहीं घायल पीएल ग्रोवर ने बताया कि दिल्ली में सावन कृपाल आश्रम में रविवार शाम 7 से 8 बजे तक सत्संग होता है जिसमें शामिल होने के लिए वह और अन्य 11 लोग गए थे। वे रात को 10 बजे वहां से निकले और करीब 1 बजे यह हादसा हुआ।