हिसार : भाजपा नलवा विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक बालसमंद रोड स्थित एक निजी होटल में हुई। बैठक में 22 सितंबर को नलवा हलका में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला के सभी मुख्य कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। बैठक में वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, कांफेड चेयरमैन कै. भूपेंद्र सिंह, वेयर हाऊसिंग के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह राणौलिया, महिला एवं बाल विकास बोर्ड की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा, कारपोरेटिव बैंक के चेयरमैन शशी ढाका व जिला परिषद के चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री आशा रानी खेदड़ ने किया। बैठक में नलवा हलका की रैली को प्रगति रैली का नाम दिया गया और रैली को लेकर कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटियां तय की गई। वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। बिना किसी भेदभाव के सभी हलकों व क्षेत्रों का समान रूप से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी 90 हलकों में दिल खोल कर पैसा दे रहे हैं।
हुड्डा व वाड्रा पर कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई होगी : अभिमन्यु
पिछली सरकारों में केवल मुख्यमंत्री के क्षेत्र में विकास होता था और बाकि सभी इलाके पिछड़ जाते थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सत्ता प्राप्त करने को संघर्षरत हैं। प्रदेश की जनता के खून पसीने के पैसे को लूट का माल समझ का लूटने को ललायित हैं, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा कतई नहीं होने देगी।
– राज पराशर


Download Android App
Download iOS App



