चंडीगढ़ : हरियाणा की चुनावी रणभूमि में इनेलो और बसपा ने मिलकर ताल ठोकने का ऐलान किया है। सियासी मजबूरी और जरूरत से शुरू हुआ ये गठबंधन अब निजी रिश्तों की डोर में बंधकर और मजबूत होने की कवायद में है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा इनैलो नेता अभय चौटाला की कलाई पर राखी बांधने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिनपर इनके विरोधियों ने चुटकी लेनी भी शुरू की है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी चुटकी ली और मायावती और अभय चौटाला को भाई बहन के रिश्ते में बंधने की बधाई देते हुए इनैलो बसपा गठबंधन की तुलना टायफाइड बुखार से कर दी है।
सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड करने पर विज को हाईकोर्ट का नोटिस
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर बैठकर भारत विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है। वहीं अनिल विज ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साईकिल यात्रा के दौरान जाम में फंसी एम्बुलेंस में ले जाए जा रहे बच्चे की मौत के लिए अशोक तंवर को जिम्मेदार बताया है।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



